आज का पंचांग panchang: हरियाली तीज पर करे ये उपाय, शुभ मुहूर्त, पंचक, जानकारी के लिए पढ़े
प्रतिदिन का पंचांग स्वयं भी पढ़े एवं अपने सभी शुभ चिन्तकों को भी भेज कर के पुण्य का लाभ अर्जित करें..धन्यवाद…
- *श्री गिरिराज धरन प्रभु तुम्हरी शरण मैं
*!!जय किशोरीजी!!
आज का हिंदू पंचाग
दिनांक -07 अगस्त 2024*
दिन – बुधवार*
विक्रम संवत – 2081*
शक संवत -1946*
अयन – दक्षिणायन*
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – श्रावण*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – तृतीया रात्रि 10:05 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
*नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
*योग – परिघ सुबह 11 :42 तक तत्पश्चात शिव*
*राहुकाल – दोपहर 12:44 से दोपहर 02:22 तक*
*सूर्योदय -06:15*
*सूर्यास्त- 19:12*
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण-हरियाली तृतीया*
*विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
वैदिक पंचांग
*हरियाली तीज 07 अगस्त के इतना करने से सौभाग्य की वृद्धि होगी
*नागपंचमी*
*श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 09 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*
*वासुकि नाग*
धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*
*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*
*आप स्पेसल भी अपने लिए पंचाग मँगवा सकते हैं इसके लिए इस नंबर पर अपना नाम और निवास स्थान लिख कर भेजिए*
*(सेवन जीरो सेवन एट एट जीरो डबल फोर टू फोर)*
🐍 *शेषनाग*
*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*
*आप स्पेसल भी अपने लिए पंचाग मँगवा सकते हैं इसके लिए इस नंबर पर अपना नाम और निवास स्थान लिख कर भेजिए*
*(सेवन जीरो सेवन एट एट जीरो डबल फोर टू फोर)*
🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*
*आप स्पेसल भी अपने लिए पंचाग मँगवा सकते हैं इसके लिए इस नंबर पर अपना नाम और निवास स्थान लिख कर भेजिए*
*(सेवन जीरो सेवन एट एट जीरो डबल फोर टू फोर)*
🐍 *तक्षक नाग*
*धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।*
*आप स्पेसल भी अपने लिए पंचाग मँगवा सकते हैं इसके लिए इस नंबर पर अपना नाम और निवास स्थान लिख कर भेजिए*
*(सेवन जीरो सेवन एट एट जीरो डबल फोर टू फोर)*
*जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।*
शेष कल………
~ वैदिक पंचांग
पंचक
अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।
पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2024
प्रदोष
17 अगस्त 2024, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्ट देव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी
What’s group | click here |
Telegram group | click here |
*दैनिक पंचाग*
आज का पंचांग panchang: हरियाली तीज पर करे ये उपाय, शुभ मुहूर्त, पंचक, जानकारी के लिए पढ़े
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ वाणी व व्यवहार में मिठास लानी होगी। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएगें, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह आपके बॉस के खूब काम आएगी, जिससे आपको प्रमोशन आदि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी सरकारी काम को लेकर भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च आपके लिए सिर दर्द बनेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों को सोच समझकर करें और अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके भाई को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। यदि आपका कुछ धन डुबा हुआ था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग में सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी कामयाबी मिल सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपको कुछ सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर मित्र से सलाह मश्वरा भी कर सकते हैं। आप नौकरी के किसी काम को लेकर ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस थोड़ा कम कर पाएंगे, जिस कारण उनका कोई नुकसान भी हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)*
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है और गृहस्थ जीवन में साथी की आपसे कुछ खटपट हो सकती है, इसलिए आप कोई ऐसी बात ना करें, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु हो सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिन पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपका कोई डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है, जो आपको धन के मामलों में मजबूत बनाएगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सेहत कुछ नरम गरम रहेगी, लेकिन उसे लेकर आप परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपने किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने का सोचा है, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।
*धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)*
आज का दिन सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत बढ़ेगी, क्योंकि घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आर्थिक मामले में आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। परिवार में आप मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। कोई सहयोगी आपसे नाराज हो सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। संतान को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे आपकी प्रसन्नता होगी। आप अपने साथी को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)*
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी सतर्क रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना है और कोई काम आपका बनते बनते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इधर-उधर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सोच समझकर कदम बढ़ाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आपको कोई चिंता सता सकती हैं। आपको कोई गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएंगे, तो उसमें आपका कोई कीमती सामान के चोरी होने की संभावना बन रही है।
ये भी पढ़ें:
आज का पंचांग( Aaj ka panchang): 27 जुलाई का राशिफल, जानें राहु काल, शुभ मुहूर्त, पंचक, सनसेट, सनराइज
https://rakhabar.com/panchang-27/
Aaj ka panchang: सावन माह का तीसरा सोमवार, जानें पूजा विधि, पंचक , राहु काल, और शुभ मुहूर्त,
Aaj ka panchang आज का पंचांग: जानें अपने डेली समस्या का समाधान,राहु काल, पंचक, सनसेट, सनराइज
1https://rakhabar.com/panchang-31/